Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
05-Jan-2024 10:24 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां छात्रा से छेड़खानी मामले में डांस शिक्षक गिरफ्तार गिरफ्तार हो गया है। यह मामला जिले के कदमकुआं थाना का है। जहां डांस टीचर विजय कुमार मिश्रा को छात्रा ने डांस सिखाने के दौरान अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिक्षक से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार मिश्रा किराए के घर में डांस स्कूल चलता है। यहां छात्रा कथक नृत्य सीखने रोजाना जाया करती थी। अब छात्रा ने अपने ही डांस टीचर पर अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों द्वारा इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पटना के कदमकुंआ थाने में दर्ज कराई गई है। ऐसे में थाने में मिली लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजय कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि,छात्रा अपने टीचरों का विरोध करते हुए डांस क्लास को बीच में ही छोड़कर घर पहुंची। उसने इस पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने कदमकुआं थाना में इस केस दर्ज कराया। इसके बाद कदमकुआं थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
कदमकुआं थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा पिछले 4 महीनों से डांस क्लास जाती थी। परिजनों के अनुसार 1 जनवरी को उसके डांस टीचर विजय कुमार मिश्रा ने उसके साथ क्लास में अकेले पाकर बैड टच किया। इसकी जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी। माता-पिता ने इस बात को नजर अंदाज कर दिए। इसके बाद शिक्षक ने 3 जनवरी को भी अश्लील हरकत की।