बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
26-Feb-2020 06:37 PM
By SUMITKUMAR
PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. पटना में क्राइम पूरी तरह अनकंट्रोल होता दिख रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक बार फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक लड़के के सिर में गोली मार के उसकी हत्या कर दी. अपराधियों ने एक ही थाना इलाके में महज 20 घंटे के भीतर तीसरी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.
बड़ी वारदात पटना जिले के पालीगंज थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी है. महज 20 घंटे के भीतर यह तीसरी बड़ी वारदात है. इससे पहले पालीगंज इलाके में ही बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दीथी . जिसमें एक महिला और एक बालू कारोबारी शामिल हैं. दोनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
तीसरी बड़ी वारदात में एक लड़के की हत्या हो गई है. अपराधियों ने उसके सिर में गोली मारी है. जिससे स्पॉट पर ही उसकी मौत हो गई है. वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. युवक की डेड बॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा है.