बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
22-Feb-2021 09:51 PM
By Badal
PATNA : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी है. मीना बाजार में बदमाशों ने गोलीबारी की है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात राजधानी के पटना सिटी इलाके की है, जहां आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार में बदमाशों ने गोलीबारी की है. अपराधियों ने एक दुकानदार को गोली मार दी है. गोली लगने से दुकानदार जख्मी हो गया है. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जिस दुकानदार को गोली मारी गई है, वह पूजा सामग्री की दूकान चलाता है. उसे जख्मी हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. आस-पड़ोस के दुकानदार भी दहशत में हैं.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची आलमगंज थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.