अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
06-Jan-2021 02:02 PM
PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां एसएसपी ने आधा दर्जन पुलिसवालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. एसएसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. निलंबित पुलिसवालों में एक दारोगा भी शामिल है.
पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया है. बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर अवैध वसूली करने के मामले में इनके ऊपर कार्रवाई हुई है.
बुधवार को अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी. वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने फौरन सख्त कदम उठाते हुए वीडियो में दिख रहे सभी पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया. ये सभी पुलिसवाले पटना के मसौढ़ी थाना में पोस्टेड हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें पुलिसवाले अवैध वसूली करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आरजेडी ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि "बिहार में कोई पुल, ज़ीरो माइल या बाईपास रोड नहीं है जहाँ से पुलिस द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली नहीं होती हो! इस वसूली का हिस्सा SP, DSP से लेकर DGP तक जाता है! इस वसूली में 'कोताही' होने पर कर्मियों का तबादला हो जाता है क्योंकि सुशासन बाबू को RCP टैक्स में कमी बर्दाश्त नहीं!"
बिहार में कोई पुल, ज़ीरो माइल या बाईपास रोड नहीं है जहाँ से पुलिस द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली नहीं होती हो!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) January 6, 2021
इस वसूली का हिस्सा SP, DSP से लेकर DGP तक जाता है!
इस वसूली में 'कोताही' होने पर कर्मियों का तबादला हो जाता है क्योंकि सुशासन बाबू को RCP टैक्स में कमी बर्दाश्त नहीं! pic.twitter.com/JWITQzjICm