तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
09-Jan-2021 05:02 PM
PATNA : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. महिलाओं के साथ भी इन दिनों काफी घटनाएं हो रही हैं. राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. 4 साल की मासूम बच्ची के साथ 42 साल के एक शख्स ने दरिंदगी की है.
मामला पटना के गर्दनीबाग थाना इलाके का है, जहां एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही फौरन हरकत में आई पटना पुलिस ने आरोपी दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है. पटना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
मासूम से रेप का यह मामला शुक्रवार की देर शाम का है. बच्ची के पिता पटना में ही एक जगह पर लिट्टी-चोखा की दुकान चलाते हैं. दो बहनों में मासूम बच्ची छोटी है. आरोपी रघुनंदन पासवान उस दुकान पर अक्सर लिट्टी-चोखा खाने जाता था. शुक्रवार की शाम 6 बजे के करीब वह वहां गया था. बच्ची भी दुकान पर थी. उसने पैसे देने की बात कह कर बच्ची को झांसा दिया. बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने साथ लेकर चला गया. यारपुर में रेलवे पुल के पास अंधेरे में सुनसान जगह देख कर वह रुक गया. उसी जगह पर उसने बच्ची का रेप किया. जब वह रोने-चिल्लाने लगी तो रघुनंदन वहां से फरार हो गया.
पटना महिला थानाध्यक्ष आरती जायसवाल ने बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है. शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है. महिला थानाध्यक्ष आरती जायसवाल ने आगे बताया कि आरोपी शख्स से भी पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी.