पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
01-Dec-2019 01:26 PM
PATNA : पुल निर्माण निगम सहित सड़क निर्माण विभाग में करोड़ों का ठेका लेने वाले एक ठेकेदार को उस वक्त झटका लगा, जब उनको पता चला कि उनका ड्राइवर 35 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. ठेकेदार ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
घटना पटना के दानापुर थाना इलाके की है. जहां वेस्ट जजेज कॉलोनी स्थित रॉयल सिटी रोड नंबर चार में रहने वाले ठेकेदार सिंधुनाथ की इनोवा कार से उनका ड्राइवर 34.95 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया. पीड़ित ठीकेदार ने दानापुर थाने में आरोपी ड्राइवर रंजन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मिली जानकारी के मुताबिक ठेकेदार मजदूरों को पेमेंट देने के लिए अपने एकाउंटेंट संजीव कुमार के साथ जा रहे थे. इसके लिए उन्होंने लैपटॉप बैग में 34.95 लाख रुपये कार में रखे हुए थे. दानापुर में एक टी प्वाइंट पर ड्राइवर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर उसमें से रुपयों से भरा बैग निकाल कर फरार हो गया.
एकाउंटेंट संजीव के वाट्सएप पर 5.12 बजे ड्राइवर ने मैसेज किया कि गाड़ी गोला रोड में आगे खड़ी है. एकाउंटेंट के साथ गाड़ी के पास पहुंचे ठेकेदार ने देखा कि गाड़ी खड़ी है. दूसरी चाबी से गाड़ी खोलकर उनलोगों ने देखा कि गाड़ी में से रुपये से भरा बैग गायब है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर रंजन मूल रुप से पंडारक का रहने वाला है. वह पिछले डेढ़ साल से ठीकेदार के यहां काम करता था. पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.