बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Jan-2020 09:09 AM
PATNA: बिहार में लड़कियों के साथ रेप की वारदात बढ़ते ही जा रही है. पुलिस-प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है. राजधानी पटना में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. पटना में एक बार फिर से 13 साल की लड़की के साथ रेप हुआ है.
मनेर के किता चौहत्तर मध्य पंचायत के एक गांव में 8वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया है. गांव के ही एक दबंग पर रेप का आरोप लगा है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मुंह खोलने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है.
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि छात्रा देर शाम खेत में शौच गई थी. उसी वक्त गांव के केशव प्रसाद यादव के बेटे संजीव कुमार छात्रा का मुंह दबाकर उसे जबरदस्ती खेत में ले गया और रेप किया. घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी. पीड़िता के परिवार वालों ने संजीव कुमार के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.