ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / मेयर सीता साहू की कुर्सी पर फैसला 31 जुलाई को, अविश्वास प्रस्ताव को...

मेयर सीता साहू की कुर्सी पर फैसला 31 जुलाई को, अविश्वास प्रस्ताव को लेकर निगम की विशेष बैठक बुलाई गई

24-Jul-2020 06:42 AM

PATNA : कोरोना काल के बीच पटना की मेयर सीता साहू की कुर्सी रहेगी या बच जाएगी इसका फैसला 31 जुलाई को होगा। पटना नगर निगम के विपक्षी पार्षदों ने मेयर सीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सूचना मिलने के हफ्ते भर बाद सीता साहू ने 31 जुलाई को विशेष बैठक बुलाने का फैसला किया है। मेयर की तरफ से नगर आयुक्त को इसकी जानकारी दे दी गई है। 


पटना नगर निगम आयुक्त हिमांशु शर्मा ने कहा है कि 31 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से निगम की विशेष बैठक बुलाई गई है। इस बैठक का आयोजन पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा हालांकि मेयर सीता साहू ने विशेष बैठक के लिए बांकीपुर अंचल कार्यालय सभागार का चयन किया था लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए जगह को बदला गया है। बांकीपुर अंचल कार्यालय सभागार में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा सकता लिहाजा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में यह बैठक आयोजित की जाएगी। नगर आयुक्त ने विशेष बैठक बुलाए जाने की जानकारी पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि को भी दे दी है।


सीता साहू के खिलाफ विपक्षी पार्षदों ने जो अविश्वास प्रस्ताव दिया है उस पर 41 पार्षदों के हस्ताक्षर हैं। मेयर की कुर्सी बचाने के लिए सीता साहू लगातार प्रयास में जुटी हुई हैं। विशेष बैठक की शुरुआत के साथ मेयर सीता साहू विपक्षी पार्षदों के सवालों का जवाब देंगी और उसके बाद उसी दिन वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वोटिंग के बाद मतगणना होगी और परिणाम सामने आ जाएगा। निगम की इस विशेष बैठक को देखते हुए श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल के आसपास धारा 144 लागू की जाएगी और साथ ही साथ सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती होगी। इधर अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मेयर सीता साहू ने कहा है कि वह 3 साल से पटना नगर निगम क्षेत्र की जनता के हित में काम कर रही हैं। उन्होंने दैनिक सफाई कर्मियों के अधिकार की लड़ाई लड़ी है और आगे भी विकास कार्य को लेकर अपना संकल्प पूरा करते रहेंगीं।