बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: थाना के मंदिर में प्रेमी जोड़े की हुई शादी, पुलिसकर्मी बने बाराती Patna Womens College : आपको भी लेना है PWC में एडमिशन तो जल्द करें अप्लाई, जानिए कोर्स डिटेल्स और लास्ट डेट Bihar news : बिहार में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग ! शादी समारोह में फायरिंग, गोली लगने से युवक की हत्या; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प? ITBP jawan assault case : वर्दी की आड़ में दबंगई! ITBP जवान पर युवक से जानलेवा मारपीट का आरोप, थाने के रवैये पर भी उठे सवाल TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट
07-May-2021 08:40 AM
PATNA: लॉकडाउन में वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को लूटने का मामला सामने आया है। मजिस्ट्रेट का हवाला देकर गाड़ी रुकवाने और उसमें रखे नकद ले लेने का मामला राजधानी पटना का है। रूपसपुर में रहने वाले बोलेरो मालवाहक युवराज अपनी गाड़ी से जा रहा था तभी इसी बीच मां शीतला मंदिर के पास एक व्यक्ति ने अपने को मजिस्ट्रेट का हवाला देकर वाहन रोकने को कहा। युवराज ने वाहन रोक दिया। उसके बाद वह मजिस्ट्रेट वाहन पर चढ़ गया। उसने वाहन में रखे 60 हजार नकद, मोबाइल, डीएल व वाहन के सारे कागजात ले लिए।
जिसके बाद पीड़ित अगमकुआं थाना से लेकर कदमकुआं थाने तक चक्कर लगाता रहा लेकिन उसकी शिकायत नहीं सुनी गयी। दोनों थानों की पुलिस ने कहा कि यह मामला उनके क्षेत्र का नहीं है। युवराज का दावा है कि वह वाहन चेकिंग करने वाले को देखकर पहचान लेगा। जबकि अगमकुआं व कदमकुआं थानेदार दोनों ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। कोई सूचना देने को नहीं आया है। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।