Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
09-Oct-2020 05:57 PM
PATNA : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर वायुसेना के विमान से आज दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचा. जिसके बाद अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. पटना एयरपोर्ट पर कई नेता मौजूद हैं. रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को पटना एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा ले जाया जायेगा. जहां बिहार के तमाम बड़े नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी, लोजपा सांसद वीणा देवी, जाप संरक्षक पप्पू यादव श्रद्धांजलि देने पटना एयरपोर्ट पहुंचे हैं.
कल शनिवार को दीघा घाट पर रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा. एलजेपी कार्यालय में तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है लेकिन यहां हर कोई बिलखते हुए तो कोई रामविलास पासवान को याद करते हुए नजर आया.
जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने कहा कि वे मंडल मसीहा थे. उन्होंने स्वर्गीय पासवान को सादगी से भरा, सदा मुस्कुराने वाला और सबका दिल जीतने वाला इंसान बताया. उन्होंने कहा कि वे जाति-धर्म की संकीर्णता में कभी नहीं आए. वे सबसे प्यार करते थे, सब उनसे प्यार करते थे. इसमें दल का कोई बंधन नहीं था. खासकर कैबिनेट मिनिस्टर के रूप में उन्होंने बहुत ही बेहतर काम किया.
पप्पू यादव ने कहा कि हमारी इच्छा थी कि वे एक बार बिहार का नेतृत्व करें लेकिन ऐसा नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि राम विलास जी जिस मंत्रालय में रहे उसे आम आदमी के लिए सुलभ बनाया. कुर्सी की पहचान उनसे थी, उनकी पहचान कुर्सी से नहीं थी. जाप अध्यक्ष ने उन्हें सदी का महानायक बताया.
आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया. वे पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और 11 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे. एम्स में 2 अक्टूबर की रात उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी. इससे पहले भी एक बायपास सर्जरी हो चुकी थी.