Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
12-Oct-2020 09:25 PM
By ASMEET SINHA
PATNA : भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री विनोद सिंह का सोमवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. मंत्री विनोद सिंह के पार्थिव शरीर को पटना लाया गया है. विनोद सिंह के परिजन उनके पार्थिव शरीर को लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंचे हैं. मंत्री विनोद सिंह के निधन पर बिहार प्रदेश और केंद्रीय नेताओं ने दुःख जताया है. सीएम नीतीश समेत कई मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
कोरोना पॉजिटिव होने के कारण विनोद सिंह लंबे समय से बीमार थे. बिहार के पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह को 16 अगस्त को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था. विनोद को पहले पटना के रूबन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था. एमआरआई रिपोर्ट के अनुसार उनके ब्रेन में दो जगह ब्लड क्लॉट था. विनोद सिंह की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई.
इससे पहले 28 जून को हुई कोरोना जांच में विनोद सिंह और उनकी पत्नी निशा सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. दोनों को कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. दोनों कोरोना से स्वस्थ्य हो गए थे. विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह को उनकी जगह पहले ही प्राणपुर से विधानसभा चुनाव का टिकट दे रखा है.