Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
03-Mar-2022 07:33 AM
PATNA : राजधानी पटना में एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप एलआईसी के एक एजेंट के ऊपर लगा है। पीड़िता ने महिला थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक एलआईसी एजेंट ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और दो बार उसका अबॉर्शन भी कराया गया। युवती का आरोप है कि एलआईसी एजेंट उसे झारखंड के देवघर भी ले गया था जहां उसके साथ शादी भी कि इसका फोटो भी कंप्लेन के साथ युवती ने पुलिस को दिया है।
पीड़िता ने जिस शख्स के ऊपर आरोप लगाया है उसका नाम नरेंद्र कुमार है। नरेंद्र एलआईसी में काम करता है। पीड़िता के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाए जाने के कारण वहां दो दफे प्रेग्नेंट भी हुई थी लेकिन एलआईसी एजेंट ने पहली बार उसे एक ऐसी दवा खिला दी जिससे पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। जब दूसरी बार वह प्रेग्नेंट हुई तो पटना के एक नर्सिंग होम में उसका जबरदस्ती अबॉर्शन करवा दिया। पीड़िता पटना के फ्रेजर रोड स्थित एक कंपनी में काम करती है।
टेलीकॉलर का काम करने वाली पीड़िता के मुताबिक साल 2017 में उसकी मुलाकात एलआईसी एजेंट नरेंद्र कुमार से हुई थी। शुरुआत में वह किसी काम को लेकर पीड़िता से मिलने लगा, फिर नौकरी का झांसा देकर उसके करीब आ गया। उसने एलआईसी में नौकरी दिलाने का वादा भी पीड़िता को किया था। पीड़िता धीरे-धीरे उसके झांसे में आ गई और फिर दोनों मिलने लगे। पीड़िता का आरोप है कि एलआईसी के गेस्ट हाउस में इन दोनों की मुलाकात हुई। इसी दौरान पहली बार आरोपी ने उसके साथ जिस्मानी संबंध बनाया। इसके बाद वह शादी का भरोसा देकर बार-बार रेप करता रहा। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को उसका पक्ष रखने के लिए बुलाया है। अगर आज आरोपी महिला थाने नहीं पहुंचता है तो उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया जाएगा।