बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
04-Jan-2020 05:25 PM
By PANKAJ
PATNA : पटना के फुलवारीशरीफ थानाक्षेत्र के वाल्मी कैंपस के अंदर कटा हुआ सिर( नरमुंड) मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फुलवारीशरीफ पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नरमुंड को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक नरमुंड अभी अज्ञात है और धड़ का पता नहीं है। ऐसा लगता है कि कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद ठिकाने लगाने की नीयत से नरमुंड को वाल्मी कैंपस के बिजली ऑफिस के बगल में झाड़ियों में फेंक दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नरमुंड का आखिर धड़ कहां है ? यह कौन व्यक्ति है जिसका यह नरमुंड मिला है ? फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है साथ ही मामले की तफ्तीश कर रही है।