खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
08-Aug-2023 05:17 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: पटना के जिस अस्पताल को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव विश्व स्तर का अस्पताल बनाने का दावा कर रहे हैं, उसकी हकीकत महागठबंधन की ही एक महिला विधायक ने बतायी है. महिला विधायक का कहना है कि पटना स्थिति पीएमसीएच में उनके साथ बदसलूकी की गयी. अगर वह अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए पीएमसीएच से निकल कर नहीं जाती तो उनके साथ मारपीट भी की जा सकती थी.
कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा कुमारी ने इसकी शिकायत बिहार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव से की है. प्रतिमा कुमारी का कहना है कि अपने क्षेत्र के एक मरीज को देखने के लिए वे पीएमसीएच के आर्थोपेडिक वार्ड में गयी थीं. उनके साथ दो सरकारी बॉडीगार्ड भी थे. इसी बीच सिविल ड्रेस में एक आदमी वहां पहुंचा तो बॉडीगार्ड ने उसे वहां से हटने कहा.
विधायक ने कहा कि वह आदमी न एप्रोन पहने था और ना ही स्टेथोस्कोप लिये थे. लेकिन जैसे ही बॉडीगार्ड ने उस व्यक्ति को टोका वह भड़क गया. उसने खुद को डॉक्टर बताते हुए अस्पताल में तैनात गार्ड और दूसरे डॉक्टरों को बुला लिया. विधायक ने कहा कि उसके बाद उनसे भी बदसलूकी की गयी. अगर मैं वहां से निकल कर नहीं जाती तो मेरे साथ मारपीट कर दी जाती.
विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा कि ये हालत सिर्फ पीएमसीएच की नहीं है. एनएमसीएच की हालत भी ऐसी ही है. डॉक्टर से लेकर नर्स तक विधायक से भी सीधी जुबान में बात नहीं करते. वे लगातार बदतमीजी कर रहे हैं. विधायक ने कहा कि पटना के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं गुंडे काम कर रहे हैं. कांग्रेस की विधायक ने तेजस्वी यादव को पत्र देकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. विधायक ने कहा है कि डिप्टी सीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.