मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
16-Jan-2020 08:38 PM
PATNA : लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव पटना के सब्जीबाग में चल रहे सीएए-एनआरसी के विरोध में शामिल हुए हैं। इस मौके पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच तेज प्रताप यादव बिल्कुल लालू के स्टाइल में नजर आए। तेज प्रताप यादव ने जिस स्टाइल में भाषण दिया उसमें लालू की झलक साफ नजर आयी। तेजप्रताप यादव के भाषण पर खूब तालियां बजी।
तेजप्रताप यादव ने कहा कि सब्जीबाग से मेरा पुराना रिश्ता है। हम यहां बार-बार आते रहे हैं। हमारे पिताजी भी यहां आते रहते थे।यहां हम बचपन से आ रहे हैं। यहां आकर पान खाया करते थे। यहां आकर माकूति भी खाते है तो बकरखानी का भी स्वाद लेते हैं।वहीं स्थानीय वार्ड पार्षद शाहजादी बेगम की भी चर्चा उन्होनें की। बोले बहुत एक्टिव महिला पार्षद हैं।
तेजप्रताप यादव ने कहा कि पीएम मोदी को ललकारने वाले बस लालू यादव है और उसी लड़ाई को लड़ते-लड़ते आज वे जेल में बंद हैं। उन्होनें CAA और NRC पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक हम विरोध करते रहेंगे।तेजप्रताप ने कहा कि खून का एक-एक कतरा बहा दूंगा लेकिन आपकी आवाज दबने नहीं दूंगा।
नीतीश और सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होनें कहा कि पलटू राम और सलटू राम को तो आप जानते ही हैं जो पलटू राम है वो अंदर से सपोर्ट करते हैं और बिहार में आकर दिखाते है कि लागू नहीं होने देंगे।उन्होनें कहा कि नीतीश को चाचा कहने में भी मुझे शर्म आ रही है। तेजप्रताप ने कहा कि मैने एलपी मूवमेंट की शुरुआत कर दी है जिसकी आवाज पूरे देश तक जाएगी।