ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / news / पटना के सभी स्कूलों का समय बदला, डीएम ने जारी किया आदेश

पटना के सभी स्कूलों का समय बदला, डीएम ने जारी किया आदेश

08-Jan-2024 02:55 PM

By First Bihar

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां ठंड को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। ठंड को लेकर पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। पटना डीएम की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है।


दरअसल, राजधानी पटना में पिछले किछ दिनों से पारा लगातार गिर रहा है। कुहासे और शीतलहर के कारण स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने पटना जिला के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया है। 


पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर ने कल यानी 9 जनवरी से 13 जनवरी तक सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे से दोहर 3.30 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया है। हालांकि जिला प्रशासन ने मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं के संचालन में छूट दी है।


पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि जिले में ठंड का मौसम और कम तापमान विशेष रूप से सुबह और शाम के समय में जारी है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। ऐसे में सभी सरकारी और निजी स्कलों को सुबह 9 बजे से पहले और दोपहर 3.30 बजे के बाद संचालित किए जाने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। यह आदेश 09.01.2024 से लागू होगा और 13.01.2024 तक प्रभावी रहेगा।