बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
03-Jan-2020 06:09 PM
By Rahul Singh
PATNA : पटना के पूर्व महापौर संजय कुमार ने भंवर पोखर निवासी रिंकू यादव और कन्हाई यादव पर दस लाख रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीरबोहर थाना में मामला दर्ज करवाया है। वहीं उन्होनें बीजेपी कार्यालय के सहयोग कार्यक्रम में पहुंच कर सुरक्षा की गुहार लगायी है।
संजय कुमार ने बीजेपी ऑफिस के सहयोग कार्यक्रम में पहुंच कर बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा से सुरक्षा की गुहार लगायी। संजय कुमार ने बताया कि भंवर पोखर स्थित रीटा रोड साईं कम्युनिटी हॉल का निर्माण बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के विकास फंड के द्वारा करवाया जा रहा है। इसी क्रम में रिंकू यादव जो पानी का कारोबार करते हैं, साई कम्युनिटी हॉल को बनाने का काम हम कर रहे हैं जिस वजह से वह लगातार रंगदारी और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं संजय कुमार ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना की आरोपियों से मिलीभगत की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
वहीं आरोपित रिंकू यादव ने फर्स्ट बिहार न्यूज से बातचीत करते हुए बताया कि संजय कुमार जो भी आरोप लगा रहे हैं वह बेबुनियाद है। कम्युनिटी हॉल में ताला मार दिया गया था। इसके बाद हम लोगों ने फिर वह थाने को सूचित किया फिर वह थाना प्रभारी नहीं खुद आकर हम लोग को चाबी मुहैया करवाया था। साथ ही उन्होंने इस कम्युनिटी हॉल के लिए एक कमेटी बनाने की बात की थी हम लोगों ने किसी को धमकी नहीं दी है।
बताया जा रहा है कि सारा विवाद कम्यूनिटी हॉल को लेकर आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है। इसी को लेकर पूर्व मेयर संजय कुमार से भंवर पोखर निवासी रिंकू यादव और कन्हाई यादव से विवाद चल रहा है।