Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत बिहार मौसम अपडेट: फरवरी के अंत में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग
28-Dec-2020 09:56 AM
By Badal
PATNA : बिहार में पुलिस के लाख दावों के बाद भी चोरों का आतंक जारी है. राजधानी में चोर अब घरों के साथ-साथ मंदिरों को भी अपना निशाना बनाने जुट गए हैं. ताजा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा स्थित बेलवरगंज इलाके का है जहां रात के संन्नाटे में चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़ कर सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिर से अष्टधातु से बनी भगवान शिव और पार्वती की लाखों रुपये से ऊपर की कीमती मूर्ति की चोरी कर ली.
वहीं मूर्ति चोरी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. आस्था से जुड़े लोग इस घटना को बड़ा अपशगुन मान रहे हैं. मूर्ति चोरी की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना की पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुँची और पूरे मामले की छान बीन में जुट गई है.
साथ ही पुलिस मूर्ति चोरी का मामला दर्ज कर ली है और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर आगे की करवाई में जुट गई है.