Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
25-Jul-2020 04:57 PM
PATNA : कोरोना काल में अस्पताल के अंदर डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए सेवा देना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। केंद्र सरकार ने डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर भले ही सख्त कानून बना दिया हो लेकिन जमीनी स्तर पर सुरक्षा मुहैया कराना प्रशासन के लिए अभी भी एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में पटना के एनएमसीएच और पीएमसीएच में डॉक्टरों की सुरक्षा पर अब सरकार का फोकस से चला गया है।
पटना के प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल ने आज पीएमसीएच और एनएमसीएच में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इन दोनों बड़े अस्पतालों में जहां कहीं भी कमी दिखाई दी कमिश्नर संजय अग्रवाल ने उसको तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश दिया। एनएमसीएच पहुंचे संजय अग्रवाल में यहां डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर शिकायत मिलने के बाद पुलिस आउट पोस्ट खोलने की स्वीकृति दे दी है। अब एनएमसीएच में जल्द ही पुलिस चौकी बन जाएगी। इसके लिए उन्होंने पटना के डीएम कुमार रवि को निर्देश दिया है।
आपको बता दें कि दो दिन पहले पटना के एनएमसीएच में इमरजेंसी वार्ड के अंदर ड्यूटी करने वाली नर्सों ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया था। इमरजेंसी में तैनात नसों का कहना था कि मरीजों के परिजनों ने उनकी चप्पल से पिटाई की। इस पूरी घटना के बाद रात के वक्त एनएमसीएच में स्वास्थ्य सेवा ठप कर दी गई थी। बाद में वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद इमरजेंसी सेवा बहाल हो पाई।