ब्रेकिंग न्यूज़

पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक

Home / news / पटना में लेडी ऑफिसर की पिटाई पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, नीतीश सरकार...

पटना में लेडी ऑफिसर की पिटाई पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, नीतीश सरकार से मांगा जवाब

18-Apr-2023 04:45 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया के हमले का मामला गर्म हो गया है। हमले के दौरान महिला अधिकारी के साथ मारपीट और घसीटने की घटना को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त है।राष्ट्रीय महिला आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी समेत पटना के डीए और एसएसपी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। आयोग ने एक सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है। 


दरअसल, सोमवार को पटना के बिहटा स्थित परेव में बालू की ओवरलोडिंग की जांच करने पहुंची खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया समेत अन्य लोगों ने हमला बोल दिया था। इस दौरान न सिर्फ जिला खनन पदाधिकारी के साथ मारपीट की गई बल्कि महिला ऑफिसर को जमीन पर घसीट-घसीटकर पीटा गया। इस घटना को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है।


आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी समेत पटना के डीएम और एसएसपी को नोटिस भेजा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बिहार के इन अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। इसके साथ डीजीपी आरएस भट्ट को इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने को कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिला अधिकारी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इसपर संज्ञान लिया है और बिहार सरकार से जवाब मांगा है।