ब्रेकिंग न्यूज़

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे

Home / news / तेजस्वी यादव ने कहा-मुख्यमंत्री जी यह प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि आपकी भ्रष्टाचारिक आपदा...

तेजस्वी यादव ने कहा-मुख्यमंत्री जी यह प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि आपकी भ्रष्टाचारिक आपदा है

03-Oct-2019 04:25 PM

PATNA: तेजस्वी यादव ने पटना में जलजमाव पर सरकार पर निशाना साधा हैं. कहा कि नीतीश जी अपनी विफलताओं को प्रकृति का दोष बताकर अपनी ज़िम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं. मुख्यमंत्री जी, यह प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि आपकी भ्रष्टाचारिक आपदा है. 

15 साल का विकास आपने दिखा दिया

तेजस्वी ने कहा कि आपकी भ्रष्ट अफसरशाही ने आपके 15 साल के विकास को गटर से निकालकर देश को दिखाया है. आपके कथित सुशासन में जिस समय राजेंद्रनगर और कंकड़बाग में नाव चल रही है ठीक उसी समय पटना के दूसरे हिस्सों में धूल उड़ रही है. अगर ये प्राकृतिक आपदा है तो आप जिस एरिया में रहते है वहां यह आपदा क्यों नहीं आई?

नगर विकास मंत्री रहते हैं गायब

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी बताए, संप हाउस का काम नहीं करना, नाला उडाही नहीं होना, नगर विकास मंत्री का हर समय गायब रहना और नालों में कचरा होना क्या प्रकृति का दोष है? ये 6 फीट तक जमा गंदा पानी आपकी नाकामी की कहानी बयां कर रहा है.


कहा गए कमिश्नर

तेजस्वी ने कहा कि गरीबों के घर-व्यापार उजाड़ने वाले आपके चहेते पटना कमिश्नर कहां है? आप जब अपनी असफलता का मुआयना करने निकलते है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों की जगह दूसरे विभागों के अधिकारियों के संग घूम रहे है जिन्हें इससे कोई लेना-देना नहीं है.  मुख्यमंत्री जी बताए, पटना को नर्क में तब्दील करने का ज़िम्मेदार कौन है?