ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

पटना के बेऊर जेल में बंद दुर्दांत अपराधी दूसरे जेलों में होंगे शिफ्ट, लोकसभा चुनाव को लेकर फैसला

01-Mar-2024 06:26 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव को अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। किसी भी वक्त चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है हालांकि चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बिहार पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पटना के बेऊर जेल से कई कुख्यात अपराधियों को दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जाएगा। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बिहार पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर पुलिस ने कार्य योजना तैयार कर रही है। पटना के बेउर जेल से कई अपराधियों को अन्य जेल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से पटना डीएम को बेउर जेल में बंद दुर्दांत अपराधियों की लिस्ट भेजी गई है। 


इसके अलावा पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए उनपर निगरानी रख रही है और जेल से रिहा हुए अपराधियों की लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है।वहीं गुंडा पंजी के साथ-साथ बॉन्ड डाउन की भी तैयारी पुलिस ने की है। उन सभी अपराधियों पर करवाई की जा रही है। जल्द ही बेउर जेल में बंद शातिर बदमाशों को दूसरे जेलों में शिफ्ट कर दिया जाएगा।