Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
04-May-2022 08:02 AM
PATNA : राजधानी पटना में लंबे अरसे से इस्कान मंदिर के उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा था। मंगलवार को अक्षय तृतीया के मौके पर इस मंदिर का उद्घाटन हो गया और इसके बाद श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ यहां देखी गई लेकिन पटना के इस्कॉन मंदिर में उद्घाटन के साथ पहले ही दिन एक नया रिकॉर्ड बन गया। इस्कान मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाली लगभग डेढ़ दर्जन महिलाओं के गले की चेन चोरों ने काट ली। इस मामले में 8 महिलाओं की तरफ से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है जबकि कई ऐसी महिलाएं भी हैं जिन्होंने पुलिस में कंप्लेन नहीं कराई।
इस्कान मंदिर में अक्षय तृतीया के दिन दर्शन करने आईं 15 से अधिक महिलाओं के गले से मंगलवार की रात सोने की चेन काट ली गई। कोतवाली पहुंचकर 8 महिलाओं ने लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि ऐसी महिलाओं की संख्या बढ़ सकती है जिनकी चेन चोरी हुई। लोगों ने मौके से चेन काटने वाली एक शातिर महिला को पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़ी गई शातिर महिला ने अपना नाम शिवानी राव बताया है। वह कोलकाता के हुगली की रहने वाली है। लेकिन उसके कब्जे से कोई चेन बरामद नहीं हुआ।
चोरी की घटना की शिकार महिलाओं ने आशंका जताई है कि पकड़ी गई शातिर महिला के गिरोह में कई और महिलाएं शामिल रहीं हैं। महिलाओं के गले से काटी गई सोने की चेन उसके द्वारा गिरोह में शामिल अन्य महिलाओं के सुपुर्द कर दिया गया होगा। कोतवाली पुलिस पकड़ी गई। शातिर महिला से पूछताछ करते हुए गिरोह में | शामिल अन्य शातिर महिलाओं की तलाश में इस्कान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है।