Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
10-Jan-2021 08:16 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी पटना से सामने आ रही है. सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा करने वाली पटना पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल लंबे समय से फरार चल रहे होटल व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कदमकुआं थाने की पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दो कस्टमर के साथ आपत्तिजनक हालत में 5 लड़कियां मिली, जिसके बाद से होटल के मालिक की तलाश थी.
रविवार को पटना पुलिस ने आखिरकार उस शख्स को दबोच लिया, जो कदमकुआं थाना क्षेत्र के कांग्रेस मैदान के पास होटल में सेक्स रैकेट का धंधा चलाता था. पटना पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने के मामले में कदमकुआं थाने की पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है, वह खगड़िया जिला का रहने वाला है. इसका नाम अशोक कुमार है, जो होटल व्यवसायी है. काफी लंबे समय से पटना पुलिस इसकी तलाश कर रही थी.
कदमकुआं थाना प्रभारी निशिकांत निशि ने बताया कि कुछ माह पूर्व कदमकुआं थाना क्षेत्र के कांग्रेस मैदान के पास एक कमरे में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था. इस दौरान आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. पकड़े गये आरोपितों से की गई पूछताछ और जांच में खगड़िया के होटल व्यवसायी अशोक खगेड़िया की संलिप्तता सामने आयी थी. उसके द्वारा बाहर से युवतियों को बुलाकर कांग्रेस मैदान के पास मौजूद अड्डे पर जिस्मफरोसी कराई जाती थी.
आपको बता दें कि पुलिस ने कदमकुआं थाना इलाके के कांग्रेस मैदान के पास एक किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. पुलिस नेदो पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया था. इस मामले में मौके से पुलिस को एक दोनाली बंदूक, एक कारतूस, एक बोतल शराब और अष्टधातु की मूर्ति के साथ कई आपत्तिजनक सामान मिले थे. महिलाएं रक्सौल और मोतिहारी की रहने वाली थीं. पांच महिलाओं में दो दलाल शामिल थीं. जबकि गिरफ्त में आये दोनों कस्टमर अमित नवादा जिला और मनोज पटना का रहने वाला था.