बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
04-Aug-2024 10:35 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के डाकबंगला चौराहा के पास स्पा और पार्लरों में चल रहे गलत धंधे की सूचना पर कोतवाली थाने की पुलिस ने रविवार को छापेमारी की। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कस्टमर मौके से फरार हो गये थे लिहाजा पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगी। जिसके बाद वहां काम करने वालों से पुलिस ने पूछताछ की। स्पा और पार्लर से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बाद पुलिस वहां से लौट गयी।
पुलिस के वरीय अधिकारियों को यह गुप्त सूचना मिली थी कि यहां स्पा और पार्लर के आड़ में गलत काम होता है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश ने एक टीम का गठन किया और स्पा और पार्लरों की जांच के लिए भेजा। सिटी एसपी के निर्देश पर खुद पुलिस जवानों को लेकर डीएसपी कोतवाली कृष्ण मुरारी डाकबंगला चौराहा स्थित लोकनायक भवन पहुंचे।
जहां चल रहे स्पा और पार्लरों में छापेमारी की गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कस्टमर वहां से निकल गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि 15 अगस्त को देखते सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि यहां से कुछ भी नहीं मिला जिसके बाद पुलिस की टीम वापस लौट गयी। पुलिस की रेड से पटना में स्पा और पार्लर चलाने वालों के बीच हड़कंप मच गया।