Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
01-Aug-2022 02:11 PM
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक शेयर ब्रोकर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बोरिंग रोड स्थित सुमति पैलेस से शेयर ब्रोकर बसंत सिंह का शव मिला है। सुमति पैलेस स्थित शेयर ब्रोकर के कार्यालय में बसंत सिंह का कुर्सी पर पड़ा शव पाया गया है। बसंत सिंह को गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।
शेयर ब्रोकर बसंत सिंह का शव बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र के सुमति पैलेस स्थित उनके ही कार्यालय में मिला है। शव के पास से पुलिस ने एक पिस्टल को भी बरामद किया गया। मौके पर पहुंची इस बात की जांच कर रही है कि बसंत सिंह की हत्या हुई है या उसने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ने दोनों ही बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। FSL की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।
जानकारी के मुताबिक शेयर ब्रोकर बसंत सिंह मूल रूप से सारण जिला का रहने वाला था। किसी रिश्तेदार ने बसंत सिंह को फोन किया था। कई बार फोन करने के बाद भी जब कॉल रिसीव नहीं हुआ तो रिश्तेदार को शक हुआ। जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी बुद्धा कालोनी थाने को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस की टीम बसंत के कार्यालय पहुंची तो वहां से उसका शव बरामद हुआ।