मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
24-Feb-2022 07:53 PM
PATNA: नीतीश कुमार के शराबबंदी वाले बिहार में शराबियों को पकड़ने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन उड़ रहे हैं. पुलिस दौड़ रही है, कुत्ते घुमाये जा रहे हैं. लेकिन कोलकाता से पटना आयी एक युवती को शराब मिल गयी. दिन में ही वह शराब के नशे में चूर हो गयी औऱ फिर पटना के पॉश इलाके में अवस्थित एक मॉल के बाहर जमकर उत्पात मचाया.
पाटलिपुत्रा इलाके में शराबी युवती का उत्पात
वाकया गुरूवार की दोपहर का है. पटना के पाटलिपुत्र स्थित एक बड़े मॉल में शराब के नशे में धुत्त युवती ने हंगामा करना शुरू कर दिया. वहां सुरक्षाकर्मियों ने उसे जैसे तैसे बाहर निकाल दिया. उसके बाद युवती ने मॉल के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया. पटना के सबसे पॉश इलाके में बीच सड़क पर उसने जमकर उत्पात मचाया. वह रोड पर आ जा रहे लोगों से भी उलझ जा रही थी. नशे में वह कभी अंग्रेजी बोल रही थी तो कभी बांग्ला.
पटना के सबसे पॉश इलाके में बीच सड़क पर हो रहे इस हंगामे की खबर पुलिस, खोजी कुत्ते, हेलीकॉप्टर या ड़्रोन को नहीं मिली. युवती के हंगामे से तंग आकर स्थानीय लोगों ने पाटलिपुत्रा पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और हंगामा कर रही युवती को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने ब्रेथ एनलाइजर से उसकी गई जांच करायी तो उसके शराब के नशे में चूर होने की पुष्टि हो गयी. उसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया और जेल भेजने का निर्देश दिया गया.
कोलकाता से आयी युवती को कैसे मिली शराब
पाटलिपुत्र थाना प्रभारी एसके शाही ने बताया कि पकड़ी गई युवती राधिका देवी कोलकाता पश्चिम बंगाल के मिलन पार्क, गरिया की रहने वाली है. फिलहाल वह पाटलिपुत्रा इलाके में रहने आयी थी. सवाल ये उठ रहा है कि कोलकाता से आयी युवती को पटना में शराब कैसे मिल गयी. सरकार तो दावा कर रही है कि पटना में शराब का कारोबार पूरी तरह से बंद करा दिया गया है. लेकिन हकीकत ये है कि कोलकाता की लड़की को भी यहां शराब मिल जा रही है.