बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-May-2023 05:50 PM
By First Bihar
DESK: देश के अलग-अलग राज्यों समेत बिहार की राजधानी पटना में धूम मचाने के बाद अब बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम जल्द ही दिल्ली एनसीआर में आयोजित होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पांच से आठ जुलाई तक दिल्ली में जबकि 10 से 16 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रविवार को आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में इसपर मुहर लग गई।
दरअसल, पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली गांव में 13 से 17 मई तक हनुमंत कथा का आयोजन हुआ था। इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कार्यक्रम स्थल के साथ साथ पनाश होटल में भी दिव्य दरबार लगाए थे। हनुमंत कथा के दौरान लाखों की संख्या में लोग तरेत पाली गांव पहुंचे थे। लोगों की भारी भीड़ से उत्साहित धीरेंद्र शासत्री ने मंच से ऐलान कर दिया था कि अब वे बार बार बिहार आएंगे।
इस दौरान उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा था कि बिहार से ही उनका संकल्प पूरा होगा। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि अगर बिहार की 13 करोड़ लोगों में से पांच करोड़ लोगों ने भी अपने घर के बाहर ध्वज और माथे पर तिलक लगाना शुरू कर दिया तो उसी दिन से भारत हिंदू राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर हो जाएगा। उन्होंने कहा था कि वे जान दांव पर लगाकर लोगों को जगाने आए हैं और अगली बार जब बिहार आएं तो उन्हें पूरा बिहार राममय नजर आना चाहिए।
बागेश्वर बाबा ने मंच से ऐलान किया कि जल्द ही मोक्ष नगरी गया में वे हनुमंत कथा करेंगे और इस दौरान दो दिन दिव्य दरबार लगाएंगे। इसी बीच खबर आ रही है कि बाबा बागेश्वर पांच से आठ जुलाई तक दिल्ली में और 10 से 16 जुलाई तक ग्रेटर नोएडा में कथा करेंगे और इस दौरान दिव्य दरबार भी लगाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि दोनों ही आयोजनों ने बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...