दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?
11-Jul-2022 04:14 PM
PATNA: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पटना के अटल पथ पर लगाए जाने की मांग को लेकर बीजेपी नेताओं ने नगर विकास मंत्री व बिहार के डिप्टी सीएम से मुलाकात की। बीजेपी के विधान पार्षद संजय मयूख, पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल सहित कई बीजेपी नेताओं ने एक ज्ञापन तारकिशोर प्रसाद को सौंपा। नगर विकास मंत्री तारकिशोर प्रसाद से मिलकर अटल पथ पर उनकी प्रतिमा लगाए जाने की बात कही।
बता दें कि भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर पटना में अटल पथ का निर्माण हुआ है लेकिन अटल पथ पर अटल जी की कोई प्रतिमा नहीं लगी है। इसी की मांग को लेकर बीजेपी के विधान पार्षद संजय मयूख, पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल सहित बीजेपी के कई नेताओं ने प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर डिप्टी सीएम व नगर विकास मंत्री तारकिशोर प्रसाद को एक ज्ञापन सौंपा।
वहीं डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने ज्ञापन लेने के बाद इस मामले को विभागीय स्तर पर देखने का वादा करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी सभी दलों के नेता थे और उन्होंने जो काम किये उसे भुलाया नहीं जा सकता। अटल जी की भी ऊंची प्रतिमा हो जिसे लगाने पर विचार नगर विकास विभाग करेगा। वहीं बीजेपी विधान पार्षद संजय मयूख ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने की मांग करते हुए कहा अटल जी की प्रतिमा अटल पथ पर लगना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।