बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
29-Sep-2023 12:47 PM
By First Bihar
PATNA : पूर्व मध्य रेलवे के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल पटना जंक्शन में उसे समय अपरा - तफरी का माहौल बन गया जब SSB के जवान और RPF के जवानों के बीच नोंक - झोंक शुरू हो गई। इसके बाद जब इस मामले की जानकारी बड़ी अधिकारी को लगी तो वह लोग पटना जंक्शन पहुंचे और अब मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल, पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आज सुबह SSB जवानों की एक टीम ड्यूटी के लिए रवाना होने स्टेशन पहुंचे। वह लोग अपनी पूरी लाव लस्कर के साथ पहुंचे थे। उनके साथ बटालियन की गाड़ियां और तमाम चीज मौजूद थी और इसी गाड़ी को हटाने को लेकर उनकी RPF के जवानों के साथ जमकर कहासुनी हो गई। दोनों तरफ से माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। उसके बाद आरपीएफ के इंस्पेक्टर में आकर मोर्चा संभाला। इसके बावजूद SSB के जवान नोक झोक करने से पीछे नहीं हो रहे थे। हालांकि बाद में आला अधिकारियों को समझाने पर मामला शांत हुआ।
बताया जा रहा है कि, आज सुबह सुबह पटना जंक्शन चली छावनी में तब्दील हो गया जब यहां 10 गाड़ियों के साथ 500 पोस्ट जवान पहुंचे। जिसको लेकर रेल यात्रियों में आवागमन की परेशानी होने लगी और इसी बात को लेकर आरपीएफ की टीम ने एसएससी की टीम को गाड़ी साइड हटाने के लिए बोला। किसी को लेकर दोनों के बीच जमकर कहा सुनी हो गई।
उधर, इस मामले को लेकर पटना जंक्शन के इंस्पेक्टर ने बताया कि - एसएसबी की कुछ कंपनी कहीं जा रही है। यह लोग इतनी गाड़ियां लेकर आ गया है कि बाहर से लेकर अंदर तक कोई भी सामान्य पैसेंजर स्टेशन के अंदर या बाहर नहीं हो सकता। ऐसे में मेरे द्वारा इनको यही कहा गया कि आप सुनियोजित तरीके से अपनी गाड़ियों को लगा लीजिए। लेकिन यह लोग मुझे सहयोग करने के बजाय बदतमीजी पर उतर गए। इन लोगों को सहयोग करना चाहिए ना की इस तरह का माहौल फैलाना चाहिए।