NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
24-Mar-2024 07:06 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसको लेकर कठोर सजा का प्रावधान है। इसके साथ ही इस कानून को अच्छे ढंग से लागू करवाने को लेकर अलग से पुलिस के अधिकारियों और जवानों की भी बहाली करवाई गई है। ऐसे में अब होली के समय पटना जंक्शन पर मध्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।
पटना जंक्शन पर शराब पार्टी करते हुए रेलवे के 7 इंजीनियर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में चार सीनियर सेक्शन इंजीनियर, तीन जूनियर इंजीनियर और तीन सहायक कर्मी शामिल हैं। अब आज रविवार को उन्हें जज के सामने पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि सभी को पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कार्यालय से शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
सहायक आबकारी आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि मद्य निषेध विभाग को पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक समूह में बैठे लोगों द्वारा शराब पिए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी के लिए टीम को जंक्शन पर भेजा गया। उसके बाद वहां से शराब पीते 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
उधर, गिरफ्तार लोगों में चार सेक्शन इंजीनियर गौतम कुमार, प्रमोद कुमार, प्रवीण कुमार और अविनाश कुमार तीन कनीय अभियंता चंदन कुमार, रवि कुमार और संजय कुमार के अलावा हेल्पर रितेश कुमार, हेल्पर राकेश और फीटर वीरेंद्र कुमार शामिल हैं। मद्य निषेध विभाग के सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह और विनीता भारती द्वारा पटना जंक्शन के विद्युत कार्यालय में छापेमारी की गई थी।