Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
21-Mar-2023 07:20 AM
By First Bihar
PATNA: पटना जंक्शन पर लगे टीवी स्क्रीन में अश्लील फिल्म दिखाए जाने के मामले में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में संबंधित एजेंसी के खिलाफ एक और केस दर्ज कराया गया है। आईटी एक्ट के तहत राजकीय रेल थाने में संबंधित एजेंसी दत्ता स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराया गया है।
पटना जंक्शन पर शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद दानापुर डीआरएम प्रभात कुमार के निर्देश पर संबंधित एजेंसी से करार को रद्द कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। रेलवे ने संबंधित एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड करने का भी निर्देश जारी किया है।
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने इस घटना को काफी शर्मसार करने वाला बताया है और कहा है कि रेलवे ने इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि संबंधित कंपनी से रेलवे ने करार रद्द कर दिया है और पटना जंक्शन पर टीवी प्रसारण पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ की तीन टीमें जांच में जुट गई हैं। इसके साथ हैं संबंधित एजेंसी से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त एजेंसी का कौन सा कर्मचारी प्रसारण के काम में लगा हुआ था।