ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / पटना जीपीओ में EOU की छापेमारी, नशीली पदार्थों के तस्करी की सुचना;तलाश जारी...

पटना जीपीओ में EOU की छापेमारी, नशीली पदार्थों के तस्करी की सुचना;तलाश जारी

22-Feb-2024 01:26 PM

By First Bihar

PATNA : पटना के जीपीओ में EOU की टीम ने छापेमारी की है। गुरुवार दोपहर 3 से 4 गाड़ियों में टीम जीपीओ पहुंची। नारकोटिक्स विभाग को सूचना मिली थी कि पार्सल के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इसके बाद EOU के एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम पहुंची है। 


मिली जानकारी के अनुसार, ये मामला नारकोटिक्स विभाग की अन्य शहरों में हुई छापेमारी से जुड़ा है। इससे पहले दिल्ली, पुणे, महाराष्ट्र में एक साथ 5 जगहों पर केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग ने कार्रवाई की थी। इसमें 1688 किलो मादक पदार्थों की बरामदगी हुई थी। इसी लिंक से पटना में छापेमारी किया जोड़ा जा रहा है। वहीं, इस मामले में डीएसपी, इंस्पेक्टर, कोतवाली थाने की पुलिस भी पटना जीपीओ पहुंच गई है। 


ईओयू के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुणे और महाराष्ट्र में बड़ी खेप में ड्रग मिलने के बाद ईओयू ने बिहार में अभियान शुरू किया है। कुछ ही दिनों पहले पटना जंक्शन पर भी अभियान चलाया गया था। सिंथेटिक ड्रग की तस्करी को रोकने के लिए बिहार में तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को ईओयू की टीम ने पटना जीपीओ पार्सल हब में डॉग स्क्वाड के साथ पहुंचकर जांच की। हालांकि आज के जांच में कुछ भी ऐसा नहीं पाया गया।