ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

नाबालिग से गैंगरेप के तीनों आरोपी अरेस्ट, बिहार से भागने की तैयारी में थे

23-Feb-2021 07:24 AM

PATNA : पटना के दीघा इलाके में नाबालिग लड़की से गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी मसौढ़ी से हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार किया तब यह बिहार छोड़कर बाहर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने सूरज साव, कृष्णा और श्रवण को गिरफ्तार किया है। यह सभी दीघा के ही रहने वाले हैं। 


नाबालिग से गैंगरेप मामले के इन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। दीघा में इस घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मसौढ़ी में अपने एक करीबी के घर जा छिपे थे। पुलिस अगर समय पर वहां नहीं पहुंचती तो यह मसौढ़ी से पाटलिपुत्र स्टेशन के लिए निकलने वाले थे और वहां से फिर बिहार के बाहर निकल जाने का प्लान था। तीनों आरोपियों ने कहा कि मामले के तूल पकड़ने के बाद बिहार से बाहर निकलने की तैयारी में थे। 


20 फरवरी की शाम पटना के दीघा इलाके की रहने वाली एक नाबालिग बच्ची अपने घर से निकल गई थी। मां की डांट से नाराज बच्ची जब बाहर निकली तो उसकी जान पहचान वाला कृष्णा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ सूरज और श्रवण के साथ मिलकर रेप की घटना को अंजाम दिया। गैंगरेप के बाद यह तीनों फरार हो गए। इधर पीड़िता का मेडिकल टेस्ट रविवार को करा दिया गया था। सोमवार को पुलिस ने पीड़िता का बयान 164 के तहत दर्ज कराया है।