ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

गंगा पथ निर्माण कार्य तेज करने का मंत्री नंद किशोर ने दिया निर्देश, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

12-Feb-2020 06:39 PM

PATNA:  पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने आज बिहार राज्य पथ विकास निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान बिहार के कई सड़कों और बन रहे पुलों के निर्माण कार्य को लेकर चर्चा हुई. यादव ने गंगा पथ के निर्माण में हो रही देरी पर चिंता जताई और जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. निर्माण करने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि अब उनके द्वारा इस योजना में राशि लगाई गई है. इस पथ को दीघा से एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट पथ को इस साल के जून पूरा करने की योजना है. 

यादव ने कहा कि पटना कैनाल के ऊपर एलिवेटेड कॉरीडोर का लगभग सभी कार्य पूरा हो गया है. बाकी बचे हुए आरओबी को 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा और इस साल के अप्रैल से गाड़ियों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. 

यादव ने एनएच 82 गया-राजगीर-बिहारशरीफ खंड के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. अगर काम में लापरवाही होगी तो कार्रवाई की जाएगी. यादव ने कहा कि आर ब्लॉक-दीघा पथ के बीच कुर्जी नाला से दीघा तक साढ़े 5 मीटर चौड़ाई तक सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है.