हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
29-Aug-2022 03:34 PM
PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। ताज़ा मामला पटना के रूपसपुर इलाके का है, जहां चोरों ने रविवार की देर रात 3 फ्लैट में हाथ साफ़ कर दिया। चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल, इस इलाके में ऐसी घटना पहली बार नहीं घटी है बल्कि पिछले कई महीनों से यहां चोरों का गिरोह कई घर को निशाना बना रहा है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
इस वारदात के बाद गोला रोड के रहने वाले सेवानिवृत्त इंडियन वायल के कर्मचारी जनार्दन प्रसाद का कहना है कि पिछले दिनों वे अपनी बेटी के घर मुजफ्फरपुर गए थे। सोमवार को उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उनके घर के सभी अलमीरा और सेफ तोड़ दिया गया। पीड़ित की मानें तो उनके घर से लगभग 10 लाख के गहने और 40000 रूपये पर चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया है।
वहीं, परमानंद अपार्टमेंट के 3 फ्लैट में चोरी हुई है। घटना को लेकर अपार्टमेंट के प्रभाकर कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात चोरों के गिरोह ने परमानंद अपार्टमेंट के 3 फ्लैट से लाखों रुपए के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ़ कर भाग निकले। रूपसपुर थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस CCTV के मदद से चोरों की तलाश में जुटी हुई है।