Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
26-Sep-2024 11:59 AM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां मॉब लिंचिंग की घटना से हड़कंप मच गया है। चोरी की नीयत से दुकान में घुसे दो युवकों की दुकानदार ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दुकानदार समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना घटना दीघा थाना क्षेत्र के पॉलसन रोड की है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक देर रात दीघा के पॉलसन रोड स्थित ट्रांसफर्मर मरम्मति के दुकान में चोरी करने के लिए घुसे थे, तभी दुकानदार की नजर दोनों के ऊपर पड़ गई। जिसके बाद दुकानदार ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए और सभी ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी।
दुकानदार और अन्य लोगों ने दोनों को जानवरों की तरह पीटा और अधमरा कर छोड़ दिया। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनो में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।