बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
24-Apr-2020 06:29 AM
PATNA : पिछले दिनों पटना सिटी इलाके में लॉकडाउन तोड़े जाने के मामले में जो बवाल हुआ उस दौरान एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया। लॉकडाउन तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों ने पटना सिटी के रहने वाले युवक सन्नी गुप्ता को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान सनी की मौत हो गई। इस मामले में मुख्य आरोपी मो चांद अभी भी फरार है और अब सन्नी का पूरा परिवार खौफ के साए में है।
सन्नी की हत्या के बाद उसके परिवार को इस इलाके में रहने पर डर लग रहा है और यही वजह है कि अब लॉकडाउन के बीच ही यह परिवार अपना घर-बार बेच कर यहां से निकल लेना चाहता है। सन्नी के घर वाले लंबे अरसे से यहां रहते आ रहे हैं लेकिन अब उन्होंने घर बेचने के लिए बजाप्ता बोर्ड लगा दिया है। सन्नी का परिवार बैंड बजाने का काम करता है वह पिछले तीन दशकों से इस घर में रह रहा है लेकिन अब परिवार के लोग यहां नहीं रहना चाहते।
सन्नी के साथ हुई वारदात के 3 दिन गुजर चुके हैं लेकिन अभी भी मुख्य आरोपी फरार है। सन्नी के परिवार के डर की वजह यह भी है कि आरोपित का घर उनके घर बिल्कुल पास है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुख्य आरोपी मो. चांद की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने सन्नी के परिवार को सुरक्षा देने के लिए जवानों की तैनाती कर दी है।