हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Aug-2022 08:30 AM
PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला पटना से सटे दानापुर का है, जहां अपराधियों ने बीजेपी नेता के जिम में ही हमला बोल दिया। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़, दानापुर थाना अंतर्गत टी पॉइंट के पास एक जिम में 15 अपराधी जिम में घुसकर जिम के ट्रेनर अंकित राज और आनंद शुभम के साथ मारपीट करने लगे। पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।
इस घटना में जिम के ट्रेनर अंकित राज और आनंद शुभम घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना मिलते ही दानापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक़ इस वारदात में अभिनव और सचिन के साथ 10-12 दोस्त भी शामिल थे। घायल अंकित कुमार ने बताया कि सचिन और उसके दोस्त लगातार धमकी देते थे।
आपको बता दें, बीजेपी नेता आदित्य कुमार और राहुल कुमार का जिम टी प्वाइंट पर चलता है। उसमें अंकित और शुभम को ट्रेनर के तौर पर रखा गया है। ट्रेनिंग देने के दौरान ही सचिन अभिनव अपने दोस्तों के साथ आया और लाठी-डंडे रड से मारपीट करने लगा। जिम के अंदर भी तोड़फोड़ की गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।