छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
21-Dec-2024 09:14 PM
By First Bihar
DESK: राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके से बड़ी खबर आ रही है जहां जमीन कारोबारी दही गोप उर्फ रंजीत राय को अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना दानापुर के पोठिया बाजार की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दही गोप को इलाज के लिए खजांची रोड स्थित अनुपमा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर हालत को देखते हुए दही गोप को पारस अस्पताल में रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बता दें कि दही गोप दानापुर छावनी परिषद का पूर्व उपाध्यक्ष है। घटना के बारे में बताया जाता है कि दही गोप श्राद्ध में शामिल होने पेठिया गये हुए थे वहां से अपने घर वो लौट रहे थे। तभी इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस दौरान दो लोगों को गोली लगी। गोरखनाथ नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दही गोप गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में उन्हें खजांची रोड स्थित अनुपमा नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पारस अस्पताल रेफर किया गया जहां दही गोप जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
वही मुजफ्फरपुर में महेश पासवान नामक युवक के मुंह में गोली मारी गयी है। महेश के परिजनों का आरोप है कि शराब तस्करों ने उसे मुंह में गोली मारी है। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गयी जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र की है। वही दूसरी घटना सरैया थाना क्षेत्र के अंबारा चौबे टोला की है जहां घर पर चढ़कर पड़ोसी छोटन पाठक ने पेंटर अखिलेश ठाकुर को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि हाल ही मारपीट मामले में छोटन पाठक जेल से बाहर आया था। अखिलेश ठाकुर को गोली मारने के बाद वो फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मुजफ्फरपुर में गोली मारे जाने की दो घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
जबकि बेगूसराय में एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर नग्न अवस्था शव को बोरे में बंद कर फेंका गया है। बताया जाता है कि बोरे में ईट-पत्थर भरकर पानी में शव को फेंका गया था। मटिहानी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव के पास से शव बरामद हुआ लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।