Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
10-Feb-2022 09:16 AM
PATNA : बिहार के फतेहपुर में सोमवार की रात मामी के प्यार में पागल भांजे ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर मामा की हत्या कर दी. इस घटना का बुधवार को पर्दाफाश हो गया. दीदारगंज पुलिस के समक्ष मृतक की पत्नी, भांजे और दोस्त ने अपना जुर्म कबूल किया. हत्याकांड में मृतक सूरज की पत्नी काजल देवी, भांजा आकाश और दोस्त अजीत कुमार गिरफ्तार हैं.
बता दें महिला ने भांजे के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उससे शादी करने के लिए अपने पति की हत्या करवा दी. पुलिस ने मृतक सूरज की पत्नी, भांजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. इसबात का खुलासा पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद किया. थानाध्यक्ष चेतनानंद झा ने बताया कि हत्याकांड में सूरज की पत्नी काजल देवी, भांजे आकाश और उसके दोस्त अजीत कुमार की गिरफ्तारी हुई है. सूरज की हत्या 7 फरवरी सोमवार की शाम गला रेत कर की गई थी.
वहीं सव की पहचान नहीं हो प् रही थी. पुलिस ने उसकी फोटो पटना के थाना ग्रुप में डाला था. जिसके बाद उसकी पहचान हो सकी. मृतक के भाई ने बताया कि वह 6 फरवरी से लापता था. बताया जा रहा है पत्नी से भांजे को लेकर विवाद की वजह से वह पिछले कई दिनों से गौरीचक थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ससुराल में रह रहा था. सूरज स्टेशन पर पोल्दारी का काम करता था. परिवार वालों ने पुलिस को बताया था कि पत्नी काजल देवी का चाल चलन ठीक नहीं है. वह पति सूरज का दामन छोड़ आकाश से शादी करने को बेताब थी. पुलिस ने बताया कि पत्नी को जब लगा कि सूरज मानने को तैयार नहीं और वह उसके प्यार में रोड़ा है तब इनलोगों उसे जिंदगी से हटा देने की साजिश रची.