बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
07-Apr-2024 09:06 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां रविवार की शाम एम्स के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा। मृतक की पहचान विजेंद्र गुप्ता के रूप में हुई है जो अपने साथी विक्की शर्मा के साथ सबजपुरा की ओर जा रहे थे तभी सामने से तेज गति में आ रही एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
जिसके बाद विजेंद्र बाइक से गिरकर ट्रक के नीचे आ गये और ट्रक ने इस दौरान उन्हें रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उनका साथी विक्की भी इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पास स्थित एम्स अस्पताल में एडमिट कराया जहां विक्की की हालत गंभीर बनी हुई है। एम्स के डॉक्टर उसकी इलाज में जुटे हैं। वही पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।