मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
12-Apr-2020 11:24 AM
DESK: लॉकडाउन के बाद भी पंजाब में निहंग सिखों ने पुलिस पर हमला कर दिया है. हमलावर ने एएसआई का हाथ काट दिया है. यह घटना पटियाला के सनौर रोड के पास की है. जबकि थाना सदर इंचार्ज बिक्कर सिंह और एक अन्य पुलिसवाला जख्मी हुआ है. घायल पुलिसकर्मियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
सरेंडर करने का आदेश
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति हो गई है. हमला करने के बाद हमलावर गुरुद्वारे में छिप गया है. इसको लेकर एडीजी खुद पहुंचे हुए हैं और हमलावर को सरेंडर करने के लिए बोला जा रहा है. एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एक गाड़ी में सवार होकर करीब 5 निहंग सिख सब्जी मंडी पहुंचे थे. भीड़ को लेकर मंडी वालों ने पास के बारे में पूछा तो सभी उसके साथ मारपीट करने लगे. पुलिस की नाकाबंदी पर लगा बैरिकेड तोड़ गाड़ी भगाने की कोशिश की. इस दौरान सभी घेर लिया गया. गुस्साए निहंग तलवार लेकर पुलिस पर हमला कर फरार हो गया.
पुलिस ने गुरुुद्वारे को घेरा
घटना के बाद सभी आरोपी गुरुद्वारे में छिप गए. पुलिस भी सभी का पीछा करते हुए गुरुद्वारे में पहुंच गए है. जवानों ने चारों तरफ से घेर लिया है. एडीजीपी राकेश चंद्र और कमांडो फोर्स भी मौके पर पहुंची चुकी है. सभी से बाहर निकलने के लिए बोला जा रहा है.