ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / पति से झगड़ने के बाद अपने 4 बच्चों के साथ कुएं में कूदी...

पति से झगड़ने के बाद अपने 4 बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, चारों बच्चों की हुई मौत

06-Aug-2022 03:00 PM

DESK:पति से झगड़ने के बाद एक महिला अपने 4 बच्चों को लेकर कुएं में कूद गयी। इस घटना में महिला के चारों बच्चों की मौत घटनास्थल पर हो गयी। जबकि स्थानीय लोगों की मदद से महिला को काफी मशक्कत के बाद बचाया जा सका। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके में इस घटना चर्चा खूब हो रही है। लोग महिला के इस कदम से हैरान हैं। क्योंकि एक हंसता खेलता परिवार घरेलू विवाद के कारण बर्बाद हो गया। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। 


घटना राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र का है जहां गीगलपुरा में एक मां अपने 4 बच्चों को लेकर कुएं में कूद गयी जिससे चार मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि महिला को लोगों ने बचा लिया है लेकिन अन्य चार बच्चों को बचा पाने में सफलता नहीं मिली। 


बताया जाता है कि बोदु गुर्जर की उनकी पत्नी मोती देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी बात से परेशान मोती देवी ने अपने 4 बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। 


मोतीदेवी को जिंदा बाहर निकाल लिया गया लेकिन 4 साल की कोमल, 3 वर्षीय रिंकू, 2 साल का राजवीर और एक महीने के देवराज को नहीं बचाया जा सका। काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने सभी शव को बाहर निकाला। 


जिसके बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।