दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-May-2021 10:36 AM
DESK: पति को दूसरी महिला के साथ कमरे में बंद देखकर पत्नी आक्रोशित हो गयी फिर क्या था उसने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान हंगामे को देखकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला द्वारा पिटाई किए जाने पर कुछ देर तक लोग मामला समझ नहीं पाए लेकिन जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तब वे भी हैरान रह गये।
दरअसल पति पर शक होने के बाद महिला पुलिस और पत्रकारों को लेकर मौके पर पहुंची। पत्नी ने जब रूम का दरवाजा खटखटाया जिसके थोड़ी देर बाद दरवाजा खुलते ही मौके पर मौजूद सभी लोग चौंक गये। महिला ने पति को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा। जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया। इस दौरान महिला ने लड़की को जमकर पीटा। वही पति के बाहर आते ही पत्नी ने आपा खो दिया और डंडे से पति की भी पिटाई कर दी।
इस दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो अपने मोबाइल में कैप्चर कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस सभी को लेकर थाने पहुंची जहां मामले को शांत कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले का है।