बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा नीतीश के बिना विधवा हो जाएगा बिहार, राज्यसभा जाने पर CM के बहनोई का बड़ा बयान Indian Railways update : 'अब आगे नहीं जाऊंगा ...',बीच रास्ते ALP ने रोक दी यात्रियों से भरी ट्रेन ; जानिए फिर क्या हुआ सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति
03-Sep-2020 12:56 PM
DESK: एक शख्स पर अंधविश्वास इतना हावी हुआ कि उसने अपनी पत्नी का गर्दन काटकर अपने कुलदेवता पर चढ़ा दिया. घर में बलि चढ़ाने के लिए बकरा आया था, लेकिन उसने अपनी पत्नी की बलि दे दी. यह दर्दनाक घटना मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला का है.
बेटे को दी धमकी
जब पत्नी का शख्स गला काट रहा था तो उस दौरान उसके बेटे ने देखा तो शोर किया. आरोपी ने धमकी दी कि भागो यहां नहीं तो तुमको भी बलि दे देंगे. बलि देने के बाद शव और गर्दन को आरोपी ने कमरे में गड्डा खोदकर उपर से मिट्टी डाल दिया. बसौड़ा गांव के रहने वाले पति बृजेश केवट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
घर में कुलदेवता का हो रहा था पूजा
आरोपी के बेटे ने पुलिस को बताया कि माता और पिता घर में कुलदेवता की पूजा कर रहे थे. देर रात होने के कारण वह सो गया. लेकिन रात में मां की आवाज चिखने की सुनाई दी तो वह घर में गया तो देखा की उसके पापा उसकी मां का गर्दन काट रहे है. उसने बचाने का प्रयास किया तो उससे भी मारने की धमकी देकर भगा दिया. जब घर के बाहर बेटा रोने लगा तो आसपास के लोग पहुंचे तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी. गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है.