BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
29-Feb-2020 05:31 PM
MADHEPURA : तीन तलाक कानून बनने के बावजूद भी ऐसे मामले अक्सर सामने आ रहे हैं. बिहार के मधेपुरा जिले से एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है. एक शौहर ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी बेगम के साथ ज्यादती की और फिर उसे 3 बार तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया. मामला सामने आने के बाद पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है.
घटना मधेपुरा जिले के बसनही थाना इलाके की है. जहां गरेरी टोला के वार्ड नंबर 7 में तीन तलाक का ताजा मामला सामने आया है. एक विवाहित महिला को उसके पति ने मारपीट करने के बाद तलाक दिया. फिर, घर से धक्का देकर बाहर कर दिया. पीड़िता ने अपने इंसाफ के लिए अपने मायके काशनगर ओपी जिला सहरसा गयी और अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई. इसके बाद मामले को लेकर सभी काशनगर ओपी पहुंचे. जहां ओपी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बसनही थाना का मामला बताकर भेज दिया.
पीड़िता बसनही थाना में आवेदन देकर अपने इंसाफ की गुहार लगाई है. बताया जा रहा है कि शहनाज खातून की शादी उसके पिता लालो ने 13 मार्च 2019 को बड़े ही धूमधाम से कर अपनी बेटी को विदा किया. कुछ दिन के बाद ही पति गुफरान और सास अंसरी खातून बराबर मारपीट करने लगे. वही पति ने अपनी मां के कहने पर पत्नी को तलाक दे दिया. अब पीड़िता के पास रहने और खाने के लिए अपने पिता का ही सहारा है.बसनही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले में जांच छानबीन जारी है. आरोपियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.