ब्रेकिंग न्यूज़

Success Story: कौन हैं IAS आशीष कुमार? जिन्होंने अनंत सिंह के गिरफ्तारी से ठीक पहले संभाली थी मोकामा की कमान Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने बर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने बर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025 : पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिर दिन अमित शाह के बड़े वादे,कहा - डिफेंस कॉरिडोर, नई रेललाइन और रामायण सर्किट से बदलेगा बिहार का भविष्य DSP ने 100 करोड़ नहीं बल्कि 200-300 करोड़ कमाया, खुलासे ने हिला दिया सिस्टम..हो गया सस्पेंड Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Success Story: “एक दिन तू अफसर बनेगी…”, 5 साल की उम्र में माता-पिता को खोया, फिर भी नहीं मानी हार; कड़ी मेहनत से बनीं IPS अधिकारी Bihar road accident : बिहार के रोहतास में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेनी सिपाही और पिता की मौत Hak Movie 2025: कानूनी पचड़े में फंसी इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’, कोर्ट पहुंचा शाह बानो का परिवार

पति को जहर देकर मारने की कोशिश में आरजेडी की जिलाध्यक्ष नूतन उर्फ नीशू सिंह गिरफ्तार

पति को जहर देकर मारने की कोशिश में आरजेडी की जिलाध्यक्ष नूतन उर्फ नीशू सिंह गिरफ्तार

15-Jan-2022 07:05 PM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR: RJD की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नूतन उर्फ नीशू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पति की हत्या का प्रयास किए जाने के मामले में नूतन के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। जोगसर पुलिस ने गिरफ्तार कर नूतन को आज कोर्ट में पेश किया।


दरअसल 22 फरवरी 2018 को जोगसर निवासी वाजेश ने अपनी पत्नी नूतन उर्फ नीशू के खिलाफ हत्या का प्रयास किए जाने का मामला दर्ज कराया था। पति वाजेश का आरोप था कि उनके खाने वाले दलिया में नीशू ने जहर मिलाकर जान से मारने का प्रयास किया था। 20 फरवरी को वाजेश को बेटी ने दलिया खाने को दिया लेकिन उसने बताया कि मां ने इसमें सफेद पाउडर मिला दिया है। वाजेश ने दलिया खाने से इनकार कर दिया। 


राज खुलता देख नीशू ने चुपके से जहर मिली हुई दलिया को फेंक दिया। वाजेश के मुताबिक पत्नी उससे तलाक चाहती थी। उसने संपत्ति की लालच में केस भी कर रखा है। वाजेश का आरोप है कि वह दूसरी शादी करना चाहती है। उनके दो बच्चे हैं। वाजेश के मुताबिक दोनों बच्चों का भविष्य खराब ना हो जाए।


इसके लिए उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह समझने का नाम नहीं ले रही है। पत्नी अब उसे ही रास्ते से साफ करना चाहती थी। इसी विवाद को लेकर वाजेश ने कई बार वरीय अधिकारियों के समक्ष न्याय की भी गुहार भी लगाई थी। पति की हत्या का प्रयास किए जाने के मामले में नूतन के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया जिसके बाद जोगसर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया।


बता दें कि नीशू सिंह ने पूर्व राजद सांसद सह युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के सामने राजद की सदस्यता 2020 में ग्रहण की थी। नीशू को राजद में डॉ. नीतेश कुमार यादव ने शामिल कराया था।  जस्टिस फॉर विक्टिम फ्रंट की सचिव के साथ-साथ कई महिला संगठनों में नीशू सक्रिय थी। सुल्तानगंज जिला परिषद के चुनाव में उत्तरी क्षेत्र से 2006 में किस्मत भी नूतन आजमा चुकी थी।