ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / पति के सामने दलित महिला से 3 मनचलों ने किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट...

पति के सामने दलित महिला से 3 मनचलों ने किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली शराब की बोतल

15-Jan-2023 05:41 PM

DESK: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां तीन मनचलों ने पति के सामने दलित महिला के साथ दरिंदगी की। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद युवकों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है। तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


दिल को दहला देने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की है जहां देहात कोतवाली स्थित गुरेह गांव में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित महिला ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गये। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। पति उस वक्त शराब के नशे में था। पति के तीन दोस्तों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और पति से सिगरेट मांगने लगा। 


जब पति ने कहा कि उसके पास सिगरेट नहीं है। तो उसके तीनों दोस्तों ने उसे सिगरेट लाने के लिए दुकान पर भेजा। कहा कि जब तक सिगरेट नहीं पिलाओगे जाने नहीं देगे। जिसके बाद उसका पति सिगरेट लाने के लिए चला गया। पति के जाने के बाद दो युवकों ने महिला के साथ रेप किया। वह चिखती रही चिल्लाती रही लेकिन मनचलों ने उसकी एक ना सुनी। 


फिर तीसरा युवक उसके साथ जबरदस्ती करने लगा जिसका विरोध महिला ने किया। गुस्साएं तीसरे युवक ने शराब की बोतल उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गये। जब पति सिगरेट लेकर पहुंचा तो देखा कि पत्नी को रो रही है। पत्नी ने जब घटना की जानकारी दी तब पति का नशा टूट गया। 


उसने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया और मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अभी तक तीनों आरोपी पकड़े नहीं जा सके है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।