RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
26-Feb-2024 06:22 PM
By First Bihar
AURANGABAD: पति के करतूत की सजा पत्नी को दी गयी। महिला थानाध्यक्ष को औरंगाबाद एसपी स्वपना जी मेश्राम ने सस्पेंड किया है। महिला थानेदार का पति थाने की गाड़ी पर बैठकर वसूली करता था और पैसा नहीं देने पर लोगों को धमकी दिया करता था। किरण कुमारी के निलंबन के बाद डीआईयू शाखा में पदस्थापित मनीष कुमार को उपहारा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
औरंगाबाद के गोह प्रखंड के उपहारा थानाध्यक्ष किरण कुमारी को सस्पेंड किया गया है। पति की गलत कामों की सजा उन्हें मिली है। दरअसल 19 फरवरी को थानाध्यक्ष किरण कुमारी के पति विजेंद्र कुमार बेला गांव पुलिस की गाड़ी से वसूली करने के लिए गये थे। लेकिन इस दौरान लोगों ने उसे खदेड़ दिया। थानेदार के पति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
लोगों का आरोप था कि गश्ती वैन से थानेदार के पति आते हैं और बालू उठाव के पैसे की अवैध वसूली करते हैं पैसा नहीं देने पर ये लोगों को धमकाते हैं। मामला जब औरंगाबाद एसपी के समक्ष पहुंचा तब इसकी जांच करायी गयी और मामला सही पाये जाने के बाद महिला थानेदार पर कार्रवाई की गयी। उपहारा थानाध्यक्ष किरण कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। साथ में उन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। किरण कुमारी के निलंबन के बाद डीआईयू शाखा में पदस्थापित मनीष कुमार को उपहारा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। महिला थानेदार पर कार्रवाई किये जाने की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
